जब ममता कुलकर्णी ने शादी, धर्म परिवर्तन, से’क्स और ड्रग्स को लेकर खोले थे ये कई राज़

ममता कुलकर्णी एक ऐसा नाम जो नब्बे के दशक में सभी बड़े अभिनेताओं के साथ नज़र आई। उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी। लेकिन 2002 के बाद से वे किसी भी फ़िल्म में नज़र नही दिखीं। इस बीच इतने सालों तक न ही उनकी कोई फ़िल्म आयी। ना ही उन्होंने दूसरे एक्टर्स की तरह किसी टीवी शो में जज का कार्य किया। अचानक लगभग 15 सालों के बाद वे बड़े टीवी चैनल को केनिया के मोम्बासा से इंटरव्यू देकर अपनी साध्वी होने का राज़ बताती हैं।

माँ की इच्छा थी कि बेटी हीरोइन बने

ममता कुलकर्णी का जन्म महाराष्ट्र के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे बताती हैं कि उनसे ज्यादा उनकी मां की इच्छा थी कि वे हेरोइन बने। दअरसल उनकी मां एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी लेकिन परिवार के बंधनों के कारण वह अपने सपने को साकार नही कर सकी तो अपनी बेटी को नायिका बनाने का निर्णय ले लिया। ममता कुलकर्णी की खूबसूरती देखकर लोग उन्हें फिल्मों का आफर देते थे।

1991 में आई तमिल फिल्म नंबर्गल (Nanbargal) से ममता ने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद वे 1992 में तिरंगा और 1993 में आशिक आवारा में नज़र आई। 1993 में ही ममता कुलकर्णी ने एक बो’ल्ड फोटोशूट ने माहौल गरमा दिया था। स्टारडस्ट मैगज़ीन के इन फोटोज़ में वह बेहद हॉट लगी थी। उन पर केस भी हुआ और कुछ रुपयों का जुर्माना भी भरना पड़ा था। इसके बाद वे क्रांतिवीर, करण-अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, नसीब और चाइना गेट में नज़र आई।

जब छोटा राजन से जुड़ा ममता का नाम

1998 में आई राजकुमार संतोषी की फ़िल्म चाइना गेट से ममता के साथ कई विवाद जुड़े। फिल्मकार राजकुमार संतोषी की यह फ़िल्म विदेशी फ़िल्म ‘सेवन समुराई’ से प्रेरित थी। ममता कुलकर्णी इस फ़िल्म की नायिका थी। फ़िल्म के निर्माण के समय यह खबरें आई कि ममता को फ़िल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और डॉन छोटा राजन के धमकाने पर उसे वापिस लिया गया।

फ़िल्म रिलीज हुई तो ममता से ज्यादा चर्चित उर्मिला मातोंडकर रहीं जिन्होंने सिर्फ आइटम सॉन्ग किया था। ममता ने निर्देशक संतोषी पर सीन काटने सहित कई आरोप लगाए और इसी फिल्म के बाद से उनके करियर का ढलान आ गया। छोटा राजन से उनके संबंध सामने आने से कई फिल्मकार उनसे दूरी बनाने लगे। इसके बाद उनकी 7 फिल्में आयी जिनमे से एक भी बड़े अभिनेता और बड़े प्रोडक्शन हाउस की नही थी।

ड्रग लार्ड विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग्स रैकेट में आया ममता का नाम

खबरों की मानें तो विक्की गोस्वामी को 1997-98 के करीब ड्रग्स तस्करी के मामले में संयुंक्त अरब अमीरात में 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। ममता उससे प्यार करती थी और उसे छुड़ाने के लिए दुबई चली गई। 2012 में विक्की को जेल में अच्छे बर्ताव के कारण छोड़ दिया गया। 2014 में केन्याई अधिकारियों ने ममता और विक्की को ड्रग्स के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। जनवरी 2016 में केन्या में हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग रिंग में विक्की के साथ ममता को भी देखा गया था। उसी वर्ष जून में ठाणे पुलिस ने ममता पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप लगाए। बाद में एक विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट कोर्ट ने कुलकर्णी और गोस्वामी को भगोड़ा घोषित किया और उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया।

जब ममता ने शादी की बातों को झुठलाकर खुद को साध्वी बताया

2016 में ममता ने एबीपी न्यूज़ (ABP NEWS) को साक्षात्कार दिया और कई खुलासे किए। यह इंटरव्यू उन्होंने मोम्बासा शहर से दिया। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया और खुद को शुद्ध औरत बताने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि वे 2002 से 2016 के बीच भगवान के चरणों मे थी और समाधना में लीन थी। ममता ने कहा कि वह इतनी शुद्ध हो चुकी है कि विक्की से शादी करना तो दूर, वह यौन क्रिया के बारे में भी नही सोचती। अगर कोई पुरुष नग्न होकर भी सामने आ जाये तो उनके अंदर कोई वासना जागृत नही होगी।

उन्होंने कहा कि उनका और विक्की का रिश्ता अलग है। दोनों गुरुजी की आज्ञा मानते हैं। आज तक उन्होंने विक्की के साथ कोई शारीरिक संबंध नही बनाया है।

जब कहा मैंने बॉलीवुड में अपने दस साल बर्बाद किए

ममता ने कहा कि वह अपने गुरु की आज्ञा का पालन करती है। ममता ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर को वेस्ट बताया था। उन्होंने कहा कि एक दिन फ़िल्म के सेट पर ऊपर से आवाज़ आई और उन्होंने फ़िल्म उद्योग छोड़ने का निर्णय लिया था। खबर आई थी कि 2013 में विक्की और ममता ने धर्म परिवर्तन करके शादी कर ली है। ममता ने एक जीवनी भी लिखी है जिसमें उन्होंने कई बातें शामिल की है। ममता ने धर्म परिवर्तन को नकारा। उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने अपने अंदर की सारी बुराई त्याग दी है और विक्की को भी छोड़ने को कहती हूँ। उनके उस इंटरव्यू को किसी ने भी सेरियसली नही लिया। जिसने भी इंटरव्यू देखा, उसे लगा कि ममता सच छिपा रहीं हैं। उन्होंने कहा था कि वे बहुत जल्द भारत लौटेंगी और आज तक उनकी कोई खबर नही है।

Also Read

जानिए क्या है इंडिया के आयरनमैन मिलिंद सोमन की डाइट….

Muskan Baslas
Muskan Baslas
Articles: 185

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *