मजेदार जोक्स : पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे…? पति-

हंसी-मजाक करने से मन हमेशा प्रसन्न रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव नहीं होता है। आज कल के माहौल में तनाव से बचना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।  तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर… जोक्स: आधी रात को गली में शोर-शराबा सुनकर पति की आंख खुल गई… उसने घर के बाहर निकल कर लोगों से पूछा – क्या हुआ है…? कुछ लोगों ने उससे कहा- सावधान रहना, पानी में जहर है…! यह सुनकर पति फटाफट वापस घर आ गया… पत्नी ने पूछा-गली में इतना शोर-शराबा क्यों है, क्या हुआ है…? पति- कुछ नहीं हुआ है, फालतू लोग हैं… तू पानी पीके के चुपचाप सो जा…! जोक्स: टीचर- एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा, जीव-जंतु नष्ट हो जाएंगे। स्टूडेंट- सर, उस दिन कॉलेज में पढ़ने आना होगा या नहीं? जोक्स: एक शराबी की शादी में कार्ड पर लिखवाया गया, चखना होगा, दारु होगी और सारा जमाना भी होगा… आपको मेरे चाचू की शादी में दो पैग लगाना ही होगा.. जोक्स: मुकेश- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है….? डॉक्टर- क्या समस्या है…? मुकेश- बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता…! डॉक्टर (हैरान होकर) – ऐसा कब होता है…? मुकेश – फोन पर बात करते वक्त…! डॉक्टर साहब का चकराया दिमाग.. जोक्स: पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे…? पति- हां, क्या करूं… तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं.. जोक्स: डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया, ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया…!! डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से बोला – हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए… जोक्स: अंकल – बेटा क्या करते हो…? लड़का – नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं…! अंकल – सोशल वर्कर हो…? लड़का – नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं… हमें उम्मीद है की आपको यह जोक्स पसंद आए होंगे आपको यह जोक्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी हंसाने में हमारी सहायता करें. इसी तरह से और भी जोक्स रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.
Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *