जोक्स: गोलू- जिनका कोई नहीं होता, उनका पता है क्या होता है? मोलू- हां… भगवान. गोलू- नहीं रे. मोलू- फिर? गोलू- उनकी नींद पूरी होती है.
जोक्स: पति के नींद में बड़बड़ाने से परेशान नई नवेली बहू गुस्से में अपनी सास से बोली… बहू-आपका बेटा रात भर ट्रेक्टर चलाता रहता है। पता नहीं, मेरी तो किस्मत ही फुट गई। रात भर सो नहीं पाती हूं। सास मुस्करा कर धीरे से बोली- कुछ दिनों के लिए मायके चली जा… बेचारा, तब तक ट्रेन और हवाई जहाज भी चलाना सीख लेगा।
जोक्स: मेट्रो में खूबसूरत लड़की को किसी ने टक्कर मार दी…और फिर… पास में खड़े…कनपुरिया लड़के का हाथ छू गया… लड़की – क्या करते हो तुम…. कनपुरिया लड़का-खैनी बेचत हैं, पहली बार चढौं हैं मेट्रो पर…कसम से… मजो आगो…
जोक्स: नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में बिहारी लड़का बोला… लड़का -आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है। नर्स शर्माकर बोली-चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो केवल किडनी चुराई है।
जोक्स: क्लास में लंबा-चौड़ा लेक्चर देने के बाद मास्टर जी ने पूछा: किसी को कोई डाउट है तो पूछ सकता है… टप्पू: सर वो आज पूजा स्कूल क्यों नहीं आई…? फिर क्या टप्पू की हो गई पिटाई…!
जोक्स: पति: सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना, बैटरी फट जाएगी। पत्नी: आप चिंता ना करें, मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी…!
जोक्स: पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी…! अगर तुम मिल जाओ… जमाना छोड़ देंगे हम…! तभी पति ने भी गाना शुरू किया – अगर तुम गिर जाओ… दूसरी ढूंढ लेंगे हम…! बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है…
हमें उम्मीद है की आपको यह जोक्स पसंद आए होंगे आपको यह जोक्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी हंसाने में हमारी सहायता करें.
इसी तरह से और भी जोक्स रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.