मजेदार जोक्स : लड़की – आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया। लड़का – ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में। लड़की –

जोक्स : लड़की – आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया। लड़का – ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में। लड़की – फिर क्या बस का किराया वापिस ले लिया। फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।

जोक्स : हॉस्पिटल में दोस्त का हालचाल पूछने गए दो दोस्त बहुत देर तक हॉस्पिटल में बैठे रहे ,_ उठ के जा ही नहीं रहे थे..। जब काफ़ी देर हो गई तो_ पेशेंट की बीवी ने बोल ही दिया . “जिस नर्स के लिये आप लोग यहाँ 2घंटे से बैठे हैं.. उसी के लिये ये यहाँ..4 दिन से लेटे हैं।

जोक्स : एक दिन टीचर ने एक स्टूडेंट से पूछा – स्कूल क्या है? बहुत ही शानदार जवाब मिला… स्कूल वो जगह है… जहां पर हमारे पापा को लूटा और हमें कूटा जाता है।

जोक्स : मैरिज के बाद पहली बार बहू रसोई में गई और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी। सास बाहर से लौटी फ्रिज खोला, देखकर चौक गई और पूछा – “ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?” बहू – “बुक में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक घंटा फ्रिज में रखें।”

जोक्स : इतिहास के टीचर ने छात्र से पूछा : बताओ अकबर का जन्म कब हुआ…?? छात्र- मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूं… डिलीवरी थोड़े ही करवाता फिरता हूं…

जोक्स : पति और पत्नी मंदिर गए पति (पत्नी से)- तुमने क्या मांगा? पत्नी (पति से)- आप और मैं सात जन्म तक साथ रहे पत्नी- और आपने क्या मांगा? पति- ये हमारा सातवां जन्म हो

जोक्स : रमेश अपनी पत्नी से- अच्छा ये बताओ ‘विदाई’ के समय तुम लड़कियां इतनी रोती क्यों हो? पत्नी- पागल, अगर तुझे पता चले… अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे बर्तन मंजवाएगा तो तू क्या नाचेगा।

हमें उम्मीद है की आपको यह जोक्स पसंद आए होंगे आपको यह जोक्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी हंसाने में हमारी सहायता करें.

इसी तरह से और भी जोक्स रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.

Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244