वर्तमान समय की भागम भाग भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन जब हम हंसते हैं, तो हमारा मन शांत रहता है और सकारात्मकता आती है। ऐसे में बीमारियां भी हमसे दूर भाग जाती हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। हंसते रहने से मानसिक तनाव दूर रहता है। हंसने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया रहता है और हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। इसलिए हम सभी को अपने व्यस्त समय में कुछ टाइम निकालकर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला…
Jokes: डॉक्टर- क्या हुआ बताओ..?? लड़की- कुछ नहीं, तुम नहीं समझोगे… डॉक्टर -मैं डॉक्टर हूं, तेरा BF नहीं..
Jokes: लड़की का एक्सी-डेंट हो गया। डॉक्टर – आपके पैर खराब हो गए हैं। लड़की – क्या ये सही नहीं होंगे? डॉक्टर – नहीं इनको काटना पड़ेगा। लड़की – ओह! नो अब मैं क्या करुंगी? डॉक्टर – धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा। लड़की – अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है। दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था- “बिका माल वापस नहीं होगा”।
Jokes: टीचर- ‘संगठन में ही शक्ति है’ का एक अच्छा सा उदाहरण दो? छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता। मास्टर जी बेहोश।
Jokes: संता और बंता बात करते हुए संता- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही! पूरी रात सड़क पर गुजारी बंता- फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं? संता….नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है, और चाबी तो जेब में थी!
Jokes: अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए, तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा, उसके कान में जाकर धीरे से कह दो तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
Jokes: टीचर बच्चों से चलो A B C सुनाओ मंटू- A B C टीचर- और आगे सुनाओ.. मंटू- और सब बढ़िया, आप सुनाओ। फिर क्या था टीचर ने मंटू को भरी क्लास में मुर्गा बना दिया…
Jokes: चंटू- भाई, मैंने एक चीज बनाई है, जिससे तू कोई भी चीज आरपार देख सकता है। पिंटू- वाह, ऐसी क्या चीज बना दी है? चिंटू- शीशा पिंटू- आज तक हंसने में लगा है..
हमें उम्मीद है की आपको यह जोक्स पसंद आए होंगे आपको यह जोक्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी हंसाने में हमारी सहायता करें.
इसी तरह से और भी जोक्स रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.