आज कल की भागमभाग जिंदगी में हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना चाहिए। खुश रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली आती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी हंसा जा सकता है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
जोक्स: शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए, पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने लगा..!! गरीबों की मदद करने लगा सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की भक्ति में लग गया..!! अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे में सहेली को बता रही थी- ” कमीना अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में लगा हुआ है..!! “
जोक्स: पति- डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है… पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी, लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी…!!! पति बेहोश।
जोक्स: लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा। उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी। लड़की वालों ने कहा, ‘सीमा की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है। हरीश ने कहा, ‘जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
जोक्स: एक हैंडसम लड़का क्लास में आया। और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं। लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं। सोचो क्या कहा होगा? थोड़ी जगह देना बहन जी। झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
जोक्स: पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी- गिर गई थी लग गई…. पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ? पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी।
जोक्स: बीवी से परेशान पति एक दिन पंडितजी के पास पहुंचा पति- पंडितजी, एक बात बताइये ये जनम जनम का साथ वाली बात सच है क्या ?” पंडितजी- “सौ फ़ीसदी सच ! पति- “मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी … पंडितजी – “बिलकुल ! पति- “हे भगवान ! फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नही …!!
जोक्स: एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था। मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी। मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं। इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए। मुर्गा बोला- बहन जी, एक बार पैरासीटामोल देकर भी देख लो जरा।
हमें उम्मीद है की आपको यह जोक्स पसंद आए होंगे आपको यह जोक्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी हंसाने में हमारी सहायता करें.
इसी तरह से और भी जोक्स रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.