बॉलीवुड के वो 6 हाई प्रोफाइल तलाक जिसने पतियों को कंगाल कर दिया

बॉलीवुड के अभिनेताओं व अभिनेत्रियों की तलाक की खबरें तो सब जानते है, पर क्या आप जानते है कि तलाक के चलते सिनेमा जगत के किन कलाकारों ने कितनी दौलत गवाई और कमाई है? आइये जानिये बॉलीवुड के 5 सबसे महंगे तलाक के बारे में। करिश्मा कपूर और संजय कपूर करिश्मा कपूर ने 2003 में, उद्योगपति संजय कपूर से विवाह किया था। सिनेमा जगत के सुत्रों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों से ही दोनों के सम्बन्धों में समस्याएं आने लगी थी। समय के साथ ये समस्याएं इतनी बढ़ गई की 2 बच्चों और 10 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दम्पति ने 2014 में तलाक के लिये अर्जी दी, जिसे 2016 में मंजूर का लिया गया। करिश्मा के वकील के अनुसार, उन्होंने, संजय से अपने लिये कुछ नहीं मांगा। संजय के पिता के एक घर को करिश्मा के नाम पर ट्रान्सफर किया गया है वहीं संजय को अपने बच्चों के लिये 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदने पड़े, जिनका सालाना ब्याज 10 लाख रुपए है। खबरें ये भी कहती है की संजय ही उनके और करिश्मा के बच्चे का खर्च उठाते है। फरहान अख्तर और अधुना भबानी ‘भाग मिल्खा भाग’ फेम अभिनेता, निर्माता और गायक फरहान अख्तर और उनकी पूर्व पत्नी अधुना भबानी 17 साल की शादी के बाद 2017 में अलग हो गए। तलाक के बाद अब खबरें थी कि, मासिक निर्वाह निधि के बजाय, फरहान ने अधुना को वन टाईम एलिमोनी दी है। साथ ही फरहान और अधुना के नाम मुंबई मे 10,000 वर्ग फीट का बंगला है, जिसे अधुना ने रखने की इच्छा जताई है। इसके अलावा फरहान ने अपनी दो बेटियों के लिये कुछ निवेश भी किये है। बेटियों की कस्टडी, अधुना के पास रहेगी पर फरहान उनसे मिल सकते हैं। वे अपनी बेटियों का खर्चा भी उठा रहे है। ह्रितिक रोशन और सुजैन खान  ह्रितिक रोशन और सुजैन खान का तलाक सिनेमा जगत के सबसे चर्चित तलाकों में रहा है। 2014 में हुए इस तलाक का स्पष्ट कारण दंपति ने साझा नहीं किया है। खबरों के मुताबिक सुज़ैन ने बतौर निर्वाह निधि ह्रितिक से 400 करोड़ रुपए की मांग की थी और हृतिक ने उन्हें 380 करोड़ रुपए दे भी दिये थे। ह्रितिक और सुजैन के बीच तकरार की खबरें तब से आने लगी थी, जब ह्रितिक की हॉलीवुड फिल्म ‘काइट्स’ रीलीज़ हुए थी, जिसके बाद 2014 मे वे अलग हुए। अलग होने के बाद भी वे दोनों अच्छे मित्र है और बच्चों के साथ मिलकर साथ समय बताते पाए गए है। सैफ़ अली खान और अमृता सिंह  सैफ़ अली खान और अमृता सिंह की शादी में हमेशा से ही सैफ़ के परिवार की तरफ से काफ़ी परेशानियां रही थी, जिसकी वजह हमेशा ही दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर माना गया हैं। 13 साल की शादी शुदा ज़िन्दगी के बाद 2004 में दोनों अलग हो गए। सैफ़ और अमृता की और से कभी एल्मनी की लेन देन का जिक्र नहीं किया गया पर ऐसी खबर है कि सैफ़ को अमृता को अपनी आधी सम्पत्ति देनी पड़ी थी। एक इन्टरव्यू में सैफ़ ने कहा था – “मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे, जिसमें से में 2.5 करोड़ दे चुका हूं और किसी भी हाल में उसे पूरे पैसे दूँगा। साथ ही अपने बेटे के 18 साल के होने तक हर महीने 1 लाख रुपए दे रहा हूं।” संजय दत्त और रिया पिल्लै रिया पिल्लै और संजय दत्त की शादी दोनों की ही दूसरी शादी थी।  एसा माना जाता था की संजय रिया से बहुत प्यार करते थे। 1998 में दोनों ने शादी की, पर जल्दि ही दोनों के बीच परेशानियां बढ़ने लगी। 2008 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए। उनके अलग होने की वजह रिया के भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से सम्बन्ध थे। इस तलाक में संजय को अपनी बहुत सारी सम्पत्ति रिया को देनी पड़ी। इस तलाक से रिया को समुद्र के पास स्थित आलिशान घर और महँगी गाड़ी मिली। इसके अलावा, संजय लंबे समय तक रिया के बिल और खर्चो का लेन देन करते रहे।

6. अरबाज और मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा खान ने अरबाज खान को 2017 में अर्जुन कपूर से चक्कर के चलते तलाक दे दिया था। अपने रँगीले मिज़ाज के लिए मशहूर मलाइका ने अरबाज से 10 करोड़ मांगे थे और खबरों की माने तो कुल मिलाकर अरबाज ने उन्हें 15 करोड़ रुपये दिए।
Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *