एक शानदार और यादगार शादी का सपना हर लड़की का होता है और हर लड़की इस दिन को सबसे ज़्यादा जीना चाहती है। बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियाँ है जिनके आउटफिट्स को ऑन-स्क्रीन जो तवज्जो मिलती है, उसे कोई नहीं हरा सकता।
अगर आपको लगता है कि यह केवल रील लाइफ तक ही सीमित है, तो शायद आप ग़लत हैं। पेश है बॉलीवुड की 5 ऐसी अभिनेत्रियाँ जिन्होंने अपनी शादी को परफेक्ट बनाने के लिए आपनी ड्रेस पर बहुत ज़्यादा ख़र्च किया है। शायद आप इन ड्रेसेज के दाम देख कर दंग
तो आइए देखते है उन अभिनेत्रियों को और उनके बेहद महंगे शादी के ड्रेसेज को :
1. ऐश्वर्या राय बच्चन – Rs 75 लाख
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई, ऐश्वर्या ने पारंपरिक पीले और सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। यह कोई सामान्य साड़ी नहीं थी बल्कि स्वारोवस्की क्रिस्टल और सोने के धागे के काम से जड़ी थी।
उन्होंने फूलों के बन के साथ हेयरडू पहना था और अभिषेक बच्चन की बेहद खूबसूरत और पारंपरिक दुल्हन की तरह लग रही थी। पूर्व मिस वर्ल्ड ने 22 कैरेट सोने के आभूषण पहने थे जिसमें पन्ना और सोने का आर्मबैंड भी शामिल था।
2. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा – Rs 50 लाख
बेहतरीन डिज़ाइनर, तरुण तहिलियानी द्वारा डिज़ाइन किया गया, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसपर चमक लाने के लिए लगभग 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ शालीनता से डिज़ाइन किया गया था।
इसके साथ ही उन्होंने हीरों और पन्नो से जड़ी हुई कुंदन ज्वैलरी पहनी थी। उनकी शादी के बाद भी हर कोई उन्हें एक बेहद खूबसूरत दुल्हन के रूप में याद करता है और उसी के लिए शिल्पा शेट्टी ने 50 लाख रुपए ख़र्च किए थे।
3. करीना कपूर खान-Rs 50 लाख
नवाब से शादी करने का मतलब है बॉलीवुड इंडस्ट्री की पूरी बेगम की तरह दिखना और करीना बिल्कुल वैसी ही लग रही थीं। उनकी शादी का लहंगा रितु कुमार ने बनाया था। उनका रिसेप्शन आउटफिट मशहूर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था और उन्होंने एक मैरून दुपट्टे के साथ बरगंडी रंग का लहंगा चुना था, जिसपे उन्होंने 50 लाख ख़र्च किए थे। शाही सोने और पन्ने के ज़ेवर पहने हुए करीना कपूर बेहद खूबसूरत बेगम लग रही थी।
4. अनुष्का शर्मा-Rs 30 लाख
हमारी सब्यसाची दुल्हन, अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की थी और हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि वह अपने हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में अब तक देखी गई सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक थी।
सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया पारंपरिक चोकर उनके जोड़े के साथ चार चांद लगा रहा था। इस लाइफटाइम यादगार लुक के लिए उन्होंने कुल रु.30 लाख ख़र्च किए थे।
5. जेनेलिया डिसूजा देशमुख-Rs 17 लाख
जेनेलिया ने दो संस्कृतियों में विवाह किया, एक ईसाई विवाह में और दूसरा महाराष्ट्रीयन विवाह परंपरा में। पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादी में उनका जोड़ा नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। वह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी पहने हुए थी जिसमें सोने के कुंदन से काम किया गया था। इस साड़ी की क़ीमत 17 लाख थी।
इन सभी अभिनेत्रियों ने आपने ख़ास दिन को और भी ख़ास बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी और परिणामवश आज भी उन्हें उनके शादी के जोड़ों से याद किया जाता है।