इतने करोड़ की संपति के मालिक हैं सनी देओल, फिल्म के अलावा करते हैं ये काम

पिछले कुछ पहले सनी देओल ने पंजाब के गुरुदासपुर से नामांकन भरा था। नामांकन भरने के समय सनी देओल ने अपनी सम्पति को लेकर हलफनामा दिया था। इस हलफनामे से कई बातो का खुलासा हुआ।

इसमें एक चीज ये पता लगी की सनी देओल के ऊपर 53 करोड़ का कर्ज है, साथ ही साथ सनी देओल के ऊपर 1 करोड़ रूपए की टैक्स भी बकाया है।

कितनी संपत्ति के मालिक है सनी देओल

चुनाव में जो सनी देओल ने जो हलफनामा दिया इसके अनुसार उनका असली नाम अजय सिंह धरमेंदर देओल है। जहाँ तक संपत्ति की बात है, सनी देओल और उनकी पत्नी के पास 87 करोड़ रूपए की कुल संपत्ति है।

तथा दोनों पति पत्नी पर तकरीबन 53 करोड़ का कर्ज है, हलफनामे के मुताबिक सनी देओल के पास 60 करोड़ रूपए की चल संपत्ति है तथा उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ रूपए की चल संपत्ति है।

हलफनामे के मुताबिक सनी देओल के पास 26 लाख रूपए कैश है और उनकी पत्नी के पास 16 लाख रूपए कैश है। इसके अलावा सनी देओल के पास 21 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास कुछ भी अचल संपत्ति नहीं है।

आपको बता दे की सनी देओल के पास 1 करोड़ 69 लाख की गाड़िया है और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी है। हैरान करने वाली बात यह है की सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की कुल संपत्ति धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल से ज्यादा है।

दरअसल वर्ष 2019 के चुनावों के हलफनामे में हेमा ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसके मुताबिक उनके पास 149 करोड़ रूपए की संपत्ती है। उनके पति धर्मेंद्र के पास 135 करोड़ की संपत्ति और हेमा मालिनी के पास 149 करोड़ की संपत्ति दिखाई गयी है।

Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *