बॉलीवुड के 5 सबसे गुस्सैल एक्टर, छोटी छोटी बात पर हो जाते हैं ग़ुस्सा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्रिटीज और मीडिया के बीच का रिश्ता काफी उतार चढ़ाव भरा माना जाता है। कुछ सेलिब्रिटी मीडिया से अपने रिश्ते को शांति और धैर्य से संभालते हैं।

लेकिन कुछ स्टार मीडिया के तर्कों को सफलापूर्वक सम्भाल नहीं पाते और अपना आपा खो देते हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं की सूची पर जो हमेशा मीडिया से विवादों में रहते हैं:

1. सलमान खान

सलमान खान दिलो पर राज करने वाले मशहूर अभिनेता हैं, जो अपने चिड़चिड़े व्यवहार के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं। वह मीडिया से हुई अपनी गर्मा गर्मी के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और मीडिया का सामना करना पसंद नहीं करते।

जब भी कोई पत्रकार उन्हें उकसाता है, तो वह अपना आपा खो बैठते हैं। वह अब केवल अपनी नई फिल्मों के प्रमोशन पर ही मीडिया वालों से बात करना पसंद करते है।

2. शाहरुख खान

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी मीडिया के सवालों की आंधी से कभी नहीं बच पाए। शाहरुख खान के ऊपर भी मीडिया से बत्तमजी करने के आरोप लग चुके है।

एक बार तो, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खराब व्यवहार के लिए एफआईआर तक करा दी थी और उन पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।

3. नाना पाटेकर

नाना पाटेकर एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेता हैं जो अपने तूफानी डायलॉग के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने प्रहार, अंगार, क्रांतिवीर आदि जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है।

उनका जब भी मीडिया के साथ विवाद हुआ है तो उन्होंने परिस्थिति को धैर्यपूर्वक निपटाया है। कभी-कभी वह मीडिया के सवालों से बचने का भी प्रयास करते है।

4. संजय दत्त

संजय दत्त और मीडिया के बीच खींचातानी का विवाद काफी पुराना रहा है। 1993 बम ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आने के बाद से मीडिया ने संजय दत्त पर काफी प्रश्नचिन्ह खड़े किए थे।

जिसके कारण संजय दत्त आज भी मीडिया से बचने का प्रयास करते हैं और ज्यादा सवाल पूछे जाने पर बदतमीजी करने लग जाते हैं।

5. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपने सीधे-सादे जवाबों के लिए जाने जाने वाले मशहूर अभिनेता हैं। जब भी उनके और मीडिया के बीच बहस की बात आती है तो वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

उनका मानना ​​है कि मशहूर हस्तियों और मीडिया के बीच का रिश्ता पति पत्नी के जैसा होता है जिसमें विवाद की संभावना हमेशा कायम रहती है।

Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *