1. चाइना गेट
राजकुमार संतोषी की यह फ़िल्म एक जापानी फ़िल्म ‘सेवन सामुराई’ से प्रेरित थी। फ़िल्म में कई सीनियर एक्टर्स थे लेकिन नायिका सिर्फ एक थी। नब्बे के दशक की हॉट एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के होने के बावजूद फ़िल्म को आज भी उर्मिला मातोंडकर के ‘छम्मा छम्मा’ गाने के लिए याद किया जाता है। उर्मिला के नृत्य से मोहित होकर दर्शक भूल गए थे कि फ़िल्म में कोई अन्य हेरोइन भी है। ममता कुलकर्णी 2002 के बाद से किसी भी फ़िल्म में नज़र नही आई हैं।
2. दम मारो दम
अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु की इस फ़िल्म के टाइटल सांग को अनुष्का मनचंदा ने अपनी आवाज़ दी है। उस समय दीपिका पादुकोण ने इस फ़िल्म के टाइटल गाने में आइटम सॉन्ग करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दीपिका के बोल्ड लुक के सभी कायल हो गए थे। फ़िल्म फ्लॉप रही लेकिन दीपिका का वह आइटम नंबर आज भी सबको याद है।
खबरों की मानें तो बिपाशा को यह एहसास हो गया था कि फ़िल्म के मेकर्स दीपिका के सहारे ही फ़िल्म बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कारण वे बिपाशा को फ़िल्म के प्रमोशन से दूर भी रखना चाहते थे।
3. सत्यमेव जयते
मिलाप मिलन झावेरी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के हीरो जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी थे। नेहा शर्मा की बहन आएशा शर्मा की यह पहली फ़िल्म थी। नेहा कक्कड़ और धवनी भानुशाली की आवाज़ में सुष्मिता सेन के गाने ‘दिलबर’ को तनिष्क बागची ने फिर से तैयार किया था। गाने में नोरा फतेही ने ऐसे ठुमके लगाए कि वह बॉलीवुड की नम्बर वन आइटम गर्ल बन गयी।
नोरा फतेही को इसके बाद कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग ऑफर हुए और अजय देवगन की ‘भुज’ में कैमिया करने का भी मौका मिला।
4. शूल
1999 में आई इस फ़िल्म को रामगोपाल वर्मा ने प्रोड्यूस किया था। मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन के बेजोड़ अभिनय की खूब तारीफें हुई। लेकिन फ़िल्म से किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो वो थी शिल्पा शेट्टी। उस फिल्म में उनके आइटम सॉन्ग ‘मैं आयी हूँ यूपी बिहार लूटने’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह गाना चारबस्टर रहा था। यह गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है। छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में छोटी-मोटी पार्टी में यह गाना ज़रूर बजता है। शिल्पा की पतली कमर ने सभी को आहें भरने पर मजबूर कर दिया था।
5. शूटआउट एट वडाला
संजय गुप्ता की इस फ़िल्म में तीन आइटम सॉन्ग थे। बबली बदमाश गाने में प्रियंका चोपड़ा ने पर्दे पर आग लगाया तो सनी लियोनी के गाने ‘लैला’ उस आग को और भड़का दिया था। फ़िल्म में जॉन के अपोजिट कंगना थी लेकिन उनकी चर्चा उतनी नही हुई। हालांकि, फ़िल्म में जॉन और कंगना के बीच काफी इंटिमेट सीन शूट किए गए थे। फिर भी फ़िल्म में मजमा लूटने का काम प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोनी ने किया था।
इन सब के अलावा मलाइका अरोड़ा ने ‘काँटे’ और ‘दिल से’ फ़िल्म में किये गए अपने आइटम सांग्स से दर्शकों के दिल मे बस गई थी। वहीं, प्रियंका ने रामलीला फ़िल्म में एक आइटम सॉन्ग किया था। प्रियंका की फ़िल्म ‘अग्निपथ’ में कटरीना ने चिकली चमेली से बवाल मचाया तो करीना ने ‘चिपका ले सैयां फेविकॉल से’ गाने के माध्यम से दबंग 2 में एक अलग जान फूंक दी थी। पुराने ज़माने की ज़ीनत अमान, परवीन बॉबी, हेलेन और अरुणा ईरानी को कैसे भूला जा सकता है।
Also Read