अनिल राधाकृष्ण कुंबले को अनिल कुंबले के नाम से जाना जाता है। अनिल कुंबले जो अभी इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच है, उन्हें प्यार से “जंबो” बुलाया जाता है। बंगलुरु, कर्नाटक में जन्मे अनिल कुंबले के माता – पिता का नाम सरोजा और कृष्ण स्वामी है। उनका जन्म मानो अबतक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने के लिए ही हुआ था। अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लिए और उसी के साथ वो अब तक के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए।
अनिल कुंबले कुछ एंडोर्समेंट और विज्ञापनों के साथ जुड़े हुए हैं, जो उनकी नेटवर्थ को बढ़ावा देने में मदद करते है। होम सीजन मैचेज के दौरान कमेंट्री करने से भी उनकी काफी कमाई हो जाती है। अनिल कुंबले एक मर्सिडीज बेंज इ- क्लास (Mercedes Benz E- Class) और एक एंडेवर एसयूवी (Endeavour SUV) के मालिक हैं। यह मर्सिडीज ₹ 50 लाख से भी अधिक की लागत और फोर्ड एंडेवर लगभग ₹30 लाख की है।

अनिल कुंबले ने ‘tenvic ‘ के नाम से अपना एक स्टार्टअप भी शुरू किया है, जो देश भर के मेनस्ट्रीम स्कूलों में स्पोर्ट्स एजुकेशन और ट्रेनिंग देने का काम करता है। इस स्टार्टअप वेंचर के मुख्य निवेशक खुद अनिल कुंबले और उनके भाई दिनेश कुंबले है।
अनिल कुंबले सच में “legend” कहे जाने योग्य हैं। 18 साल तक देश की सेवा करने के बाद अनिल कुंबले अब इंडियन क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। अनिल कुंबले ने जीवन की सारी सफलताएं उनकी गेंद के साथ देखी हैं। इतने वर्ष बाद भी उन्होंने क्रिकेट के साथ जुड़े रहना सही समझा और क्रिकेट के ही मध्यम से देश की सेवा करने का फैसला लिया। अनिल कुंबले हमेशा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक रहेंगे।
अनिल कुंबले का नेट वर्थ $11M यानी लगभग 80 करोड़ के करीब है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत खेल है। अनिल कुंबले कुछ IPL टीमों के साथ भी जुड़े हैं जिसकी वजह से उन्हें वहां से भी अच्छे खासे पैसे मिलते हैं। उन्हें 2008 में 500,000 US डॉलर का 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था।