भारत की टीम के पूर्व कप्तान और धुआंधार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अकेले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं और कप्तान हैं जिन्होंने भारत को दो-दो वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है । उन्होंने टीम इंडिया के लिए जो किया है शायद ही कोई कर सकता है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम सदियों तक याद रखा जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था जिसके बाद उन्होंने एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2011 में अपने नाम किया। दोनों वर्ल्ड कप जीत कर उन्होंने देश का नाम ऊंचा हो पर कर दिया था।
महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। उनका जन्म झारखंड के रांची में हुआ था। साल 1985 में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह मैच उनके लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ लेकिन दो-तीन मैच के बाद उन्होंने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि आगे चलकर वह भारतीय टीम के कप्तान बने। आज हम उनके जन्मदिन पर आपके सामने उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आ रहे हैं जिनसे पता चलता है कि वह आज भी जमीनी लेवल से जुड़े रहते हैं।
मोटरसाइकिल धोते हुए तस्वीर

धोनी को मोटरसाइकिल का काफी शौक है वह अपनी मोटरसाइकिल का काफी ध्यान रखते हैं और एक फोटो में वह अपनी मोटरसाइकिल को धोते हुए नजर आए हैं।
मैच के दौरान तस्वीर
एक मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड पर रन लेते लेते सो गए थे इससे पता चलता है कि वह जमीन से कितना जुड़े हुए हैं उनको इस बात की परवाह नहीं थी कि उनके बारे में कोई क्या सोचेगा।
बाल कटवाते

वैसे तो लगभग सभी सेलिब्रिटी अपने बाल बड़े बड़े सलून में कटवाते हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी किसी आम दुकान में बाल कटवाते हुए नजर आए थे।
घर का काम करते हुए तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी इतनी बड़ी सेलिब्रिटी होने के बाद भी अपने घर का काम खुद करते हैं और वह कई बार अपने घर का काम करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं।
साइकिल चलाते हुए

धोनी बहुत बार आम सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आते हैं उनको साइकिल चलाना काफी पसंद है।
दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते हुए
माही को क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल खेलना भी काफी पसंद है वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर अपने ही शहर में फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आते हैं।