खूबसूरती एक ऐसी चीज है जिसकी लोग बहुत सराहना करते है। अभिनेत्रियां आखिर अभिनेत्रियां क्यों है? क्युकी लोग उन्हें देखना पसंद करते है, क्योंकि उनकी खूबसूरती लोगो को आकर्षित करती है और उनका मन मोह लेती है।
लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें खूबसूरत दिखाने के लिए बहुत सारे मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप एक ऐसी चीज है जिससे कोई भी व्यक्ति एक पल में सुंदर और दूसरे पल में बदसूरत बन सकता है।
और ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों के साथ भी किया जाता है। इन्हे मेकअप की मदद से इतना बदल दिया जाता है की आप जब इन्हे बिना मेकअप के देखे तो शायद यकीन न करे की ये वही अभिनेत्रियां है।
तो आइए देखते है ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों की मेकअप से पहले और बाद की तस्वीरें।
1. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती से कौन वाकिफ नहीं है। यूं तो प्रियंका चोपड़ा को आपने कई बार मेकअप में देखा होगा असलियत में भी और परदे पर भी, मगर क्या आपने कभी उन्हें बिना मेकअप के देखा है।
प्रियंका चोपड़ा बिन मेकअप के एक बिलकुल ही खास नही दिखती है। बिना मेकअप के उन्हें देख कर कोई नही कहेगा की वो एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। जितनी गोरी वो परदे पर दिखती है असल में उनका रंग उतना ही सांवला है, जैसा की आप फोटो में देख सकते है।
2. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगो के दिलों में आपनी जगह बनाई है। उनके डिंपल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते है। लेकिन अगर आप दीपिका पादुकोण को बिन मेकअप देखेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।
मेकअप के बिना दीपिका पादुकोण बिल्कुल भी खास नहीं लगती। आप इस तस्वीर में उनका बिन मेकअप वाला लुक देख सकते हैं।
3. करीना कपूर
बेबो का दीवाना भला कौन नही है। उनकी खूबसूरती अच्छे अच्छों को दीवाना बना देती है। मगर क्या आप जानते है की उनकी खूबसूरती का राज़ मेकअप है।
जब करीना कपूर को बिना मेकअप के देखा गया तो उनके चेहरे की झुर्रियां और उनके धसे हुए गाल साफ नजर आते है। बिन मेकअप वो एक बूढ़ी महिला जैसी लगती है, जो उन्हे बिल्कुल बदल देता है।
4. काजोल देवगन
काजोल आपने समय की बहुत ही उम्दा और हिट अभिनेत्री रह चुकी है। काजोल आज भी कई लोगो के दिलों पर राज करती है। पुरानी फिल्मों में आपने काजोल को देखा होगा जिनमे वो सांवली लगती थी।
अब काजोल गोरी दिखती है। ये सब सिर्फ मेकअप का कमाल है। बिन मेकअप अब भी काजोल सांवली ही है। काजोल को बिन मेकअप देख आप सब जरूर हैरान हो जाएंगे की आखिर मेकअप से इतना परिवर्तन कैसे हो सकता है।
5. सोनम कपूर
सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले बहुत मोटी हुआ करती थी, लेकिन उन्होंने अपना वजन कम किया और बॉलीवुड में आई। उनकी एक्टिंग भले लोगो को ना लुभाए मगर उनकी खूबसूरती से लोग जरूर आकर्षित हो जाते है।
लेकिन वो खूबसूरती सिर्फ और सिर्फ मेकअप की वजह से है क्योंकि बिन मेकअप उनकी आंखों के नीचे के काले घेरे और उनका गहरा रंग साफ नजर आता है।
6. मलाइका अरोड़ा
47 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी इतनी खूबसूरत और जवान कैसे लगती है, ये आप सब जरूर सोचते होंगे। लेकिन ये सब मेकअप की वजह से मुमकिन है।
क्युकी मलाइका अरोड़ा बिन मेकअप के बूढ़ी नजर आती है। अपनी झुरियों को छुपाने के लिए मेकअप का सहारा बखूबी लेना जानती है। उनकी यह फोटो हल्के मेकअप के साथ है।
7. राखी सावंत
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में रहती है। ऑन स्क्रीन तो वो काफी सुंदर दिखती है लेकिन बगैर मेकअप वो बिलकुल ही अलग दिखती है।
राखी सावंत ने खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए बहुत सी सर्जरीज़ करवाई है। लेकिन उन सर्जरीज़ के बाद उनका चेहरा और खराब ही हो गया। आप इस तस्वीर में मेकअप की वजह से उनका परिवर्तन साफ देख सकते हो।