अक्षय कुमार की संपति इतनी हैं जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

अक्षय कुमार, इस नाम से शायद ही कोई अपरिचित होगा लेकिन अक्षय कुमार का असली नाम अक्षय कुमार नहीं बल्कि राजीव हरी ओम भाटिया है। बॉलीवुड में “खिलाड़ी” के नाम से प्रसिद्ध 52 साल के अक्षय कुमार ने काफ़ी नाम कमाया है। अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 में अमृतसर, पंजाब में हुआ था। अक्षय कुमार ने 2020 में फोर्ब्स लिस्ट में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में जगह बनाई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार एक बहुत ही उम्दा एक्टर की सूची में आते है। अक्षय कुमार ने सन् 1991 में सौगंध फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और इसके बाद  वह सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते गए और कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

कितनी है अक्षय कुमार की सालाना आय

अक्षय कुमार की सालाना आय लगभग 48.5 मिलियन डॉलर से भी ज़्यादा है यानी लगभग 365 करोड़। एक दिन के 1 करोड़ कमाने वाले अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से एक है जिनके पास ख़ुद का प्राइवेट प्लेन है। उनके प्राइवेट जेट की क़ीमत कुल 260 करोड़ रूपये है। अक्षय कुमार “प्राइम बीच” जुहू, मुंबई में एक आलीशान बंगले में आपनी बीवी ट्विंकल खन्ना और बच्चो के साथ रहते है। उनके ससुर यानी राजेश खन्ना ने भी मरने से पहले आपनी आधी संपत्ति आपनी बेटी ट्विंकल खन्ना के नाम कर दी थी, जो एक तरीके से अक्षय कुमार की संपत्ति में ही आती है। अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 273 मिलियन डॉलर 2020 में थी, यानी लभगभ 1800 करोड़।

जिस तरह से अक्षय कुमार पिछले 7 सालों से एक के बाद एक हिट फ़िल्में दे रहे है उस हिसाब से आप सब उनकी कमाई का अंदाजा लगा सकते है। अक्षय कुमार को कारों का इतना शौक़ है कि वर्तमान समय में उनके पास 11 लक्जरी कारें है। अक्षय कुमार के कार कलेक्शन में बेंटले, होंडा क्रव और पोर्श आदि शामिल है।

अक्षय कुमार की ज़्यादातर कमाई ब्रांड प्रमोशन से होती है। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार के बंगले गोवा, कनाडा जैसी खूबसूरत जगहों पर भी है। अक्षय कुमार एक फ़िल्म साइन करने के 45 से 100 करोड़ रुपए तक लेते है और बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक है।

2021 में अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी के साथ बहुत ही चर्चित फ़िल्म  “सूर्यवंशी” भी आने वाली है। जिसमे अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नज़र आएंगे। कोरोना महामारी की वज़ह से इस फ़िल्म की रिलीज डेट आगे टाली जा रही है।

Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *