लगान फिल्म में आमिर खान की गौरी आजकल सिनेमा से दूर होकर कर रही ये काम, जानकार आपको भी शर्म आ जाएगा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। लेकिन खूबसूरती को परे रख कर बहुत कम ही ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने अभिनय के दाम पर बॉलीवुड में नाम कमाया। बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां भी है जिन्होंने अपने शुरुआती दौर में अपने अभिनय से सबका मन मोह लिया लेकिन फिर आचनक से कही गायब हो गई। और उन्ही अभिनेत्रियों में ग्रेसी सिंह का भी नाम शामिल है, जो फिल्म लगान में दिखाई देने के बाद मानो बड़े परदे से दूर हो गई हो। लेकिन आज भी वो छोटे परदे पर कुछ धारावाहिकों में नजर आती है।
ग्रेसी सिंह ने अपना कैरियर लगान फिल्म से शुरू किया था। और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ग्रेसी सिंह के किरदार गौरी को दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। ग्रेसी सिंह इस फिल्म से रातों रात मशहूर हो गई। और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। लगान फिल्म को ऑस्कर के लिए भी चुना गया था। डांसर बनने का सपना था ग्रेसी सिंह का ग्रेसी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था की वो डांसर बनना चाहती थी। मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था और वो एक्ट्रेस बन गई।
ग्रेसी सिंह ने बताया की उन्हें क्लासिकल डांस बहुत पसंद था। लगान की शूटिंग के दौरान उनका ज्यादा समय रिहर्सल में बीतता था इसीलिए वो किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। जिसकी वजह से लोग उन्हें घमंडी कहते थे। लेकिन अफसोस इस बात का है की फिल्म लगान के सुपरहिट होने के बाद भी ग्रेसी सिंह का करियर बॉलीवुड में आगे नहीं बढ़ पाया। ग्रेसी सिंह लगान के बाद फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में भी नजर आई थी जो फिल्म सुपरहिट रही, मगर उसके बाद भी ग्रेसी सिंह बॉलीवुड में अपना कैरियर नही बना पाई। टेलीविजन धारावाहिकों में आई नजर
बड़े परदे पर सफलता न हासिल करने के बाद ग्रेसी सिंह ने छोटे परदे पर कदम रखा। और कई बड़ी धारावाहिकों में काम किया। ग्रेसी सिंह का धारावाहिक संतोषी मां दर्शकों को बहुत पसंद आया। संतोषी मां के किरदार में ग्रेसी सिंह ने बहुत नाम कमाया। मगर अफसोस इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार अब ग्रेसी सिंह स्टेज शोज करती है। और बच्चो को क्लासिकल डांस भी सिखाती है। सुनने में ये भी आ रहा है की ग्रेसी सिंह अब लाइमलाइट की दुनिया छोड़ कर धार्मिक होने के रास्ते पर चल पड़ी है।
Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *