माँ बाप के पसंद से इन 5 बड़े सेलिब्रिटी ने की शादी, अभी भी रहते हैं एकदम ख़ुश

वैसे तो बॉलीवुड में लव मैरिज, डिवोर्स और दूसरी शादी का ट्रेन्ड है, पर बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी कपल हैं, जिन्होंने अपने माता पिता की इजाज़त और मर्जी से शादी की हैं।

बॉलीवुड में शाहरुख खान, सैफ़ अलि खान से लेके रनवीर सिंह, अनुष्का शर्मा तक सबने अपने पसंद के जीवन साथियों से शादी की है। पर बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी दम्पति है, जिनकी जोड़ी उनके घर वालों ने जमाई हैं। जानिये ऐसी पांच कामियाब शादियों के बारे में जो कपल के घर वालों की मर्जी से हुई है।

शाहिद कपूर – मीरा राजपूत

शाहिद इंडस्ट्री में अपने चार्म के लिये जाने जाते है। उनकी और मीरा राजपूत की 2015 में अरेंज्ड मैरिज हुई थी। हालाकि, शादी से पहले शाहिद के कई अफैयर्स रहे है, और बॉलीवुड में भी उनका नाम बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है।

पर जब शादी की बात आई तो उन्होंने अपने घए वालों की मर्जी का सम्मान किया। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं, और उन्हें शाहिद के लिये उनके पिता पंकज कपूर ने चुना था। शाहिद और मीरा के परिवार एक दूसरे को जानते थे।

दिल्ली में किसी ईवेन्ट में पंकज कपूर को मीरा पसंद आई और जब इस विषय में शाहिद और मीरा से पूछा गया तो दोनों ने इस रिश्ते के लिये हामी भर दी। आज शाहिद और मीरा अपने दोनों बच्चों के साथ सांसारिक जीवन में खुश हैं।

करण पटेल – अंकिता भार्गव

करण पटेल छोटे पर्दे के जाने माने कलाकार है। अंकिता के पिता अभय भार्गव करण के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में करण के ससुर का रोल करते थे। शो में अभय को करण इतने पसंद आ गए, कि उन्होंने असल ज़िन्दगी में करण को अपना दामाद बना लिया।

अभय के मुताबिक करण और अंकिता उनके घर एक पार्टी में मिले थे, और बहुत जल्द ये मुलाकात प्यार औरत फिर शादी में बदल गई। करण औरत अंकिता ने 2015 में शादी की और 2019 में अंकिता ने एक बेटे को जन्म दिया।

विवेक ओबेरॉय – प्रियंका अलवा

विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री का एक और ऐसा चेहरा हैं, जिनपर लड़कियां दीवानी है। जब विवेक और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ, तो उनके पिता ने विवेक की शादी कर्नाटक के मंत्री जीवराज की बेटी प्रियंका अलवा से कराने का प्रस्ताव रखा। प्रियंका और विवेक दोनों ही इस सम्बन्ध के लिये राज़ी हो गए और उनकी शादी 2010 में हो गई।

माधुरी दीक्षित – श्रीराम नेने

माधुरी दीक्षित अपने जमाने की एक ऐसी चहीती अदाकारा है, जिनका नाम ज्यादा किसी के साथ नहीं जोड़ा गया। हालाकि एक समय था जब मधुरी की संजय दत्त को डेट करने की खबरें थी, पर ये सम्बन्ध ज़्यादा दिन नहीं चला।

इसके बाद माधुरी अपने भाई से मिलने अमेरिका गई थी जहाँ उनकी मुलाकात डाक्टर श्रीराम नेने से हुई। वहाँ जल्द ही दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया और घर वालों की मर्जी से 1999 में शादी भी कर ली।

शादी के बाद लंबे समय तक माधुरी इंडस्ट्री से दूर अमेरिका में ही रही। अब वे अपने पति और दोनों बच्चों के साथ हिन्दुस्तान में ही सेटल हो गई है। माधुरी दीक्षित और डाक्टर नेने की शादी के कामियाब 22 साल पूरे हो चुके हैं।

धनुष – ऐश्वर्या

धनुष साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है, वहीं  ऐश्वर्या भी साउथ के सुपरस्टार रजनीकान्त की बेटी है। दोनों ने 2004 में घरवालों की मर्जी से शादी रचाई थी। धनुष के पिता कस्तूरी राजा तमिल फिल्मों के प्रचलित निर्माता व निर्देशक है। दोनों के ही परिवार का पश्चिम भारत में बड़ा नाम हैं। आज धनुष और  ऐश्वर्या के दो बच्चें है, और दोनों अपने पारिवारिक जीवन में काफी खुश भी है।

Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *