इन बॉलीवुड सितारों ने एक दो नहीं, बल्कि 3-3 शादियां की

बॉलीवुड को देश का एक ऐसा स्थान माना जाता है जहां पर समाज के नियम कायदे लागू नहीं होते चाहे वह रहन-सहन हो या शादी ब्याह। बॉलीवुड में होने वाली शादियों अक्सर साल दो साल में टूटती रहती हैं और फिर वर वधू किसी दूसरे के साथ बंधन में बंध जाते हैं। आज हम अपने आर्टिकल में उन बड़ी हस्तियों का जिक्र करेंगे जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में 3 शादियां की हैं:

1. सिद्धार्थ राय कपूर

सिद्धार्थ राय कपूर को बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर माना जाता है इन्होंने अपने करियर में कुल 3 शादियां की हैं । पहली शादी उन्होंने अपने बचपन के दोस्त से की थी। दूसरी शादी उन्होंने बहुचर्चित टीवी प्रोड्यूसर से की थी जो कि ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने अपनी शादी विद्या बालन के साथ की है और अपना विवाहित जीवन कुशल मंगल तरीके से चला रहे हैं।

2. संजय दत्त

308 से ज्यादा अफेयर का दावा करने वाले संजय दत्त को काफी रंगीन मिजाज का माना जाता है संजय दत्त ने अपने जीवन में भले अनगिनत महिलाओं के साथ संबंध रखें लेकिन शादियां केवल तीन ही कर पाए। पहली शादी उन्होंने रिचा शर्मा से की थी जो कि ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी और कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उन्होंने अपनी शादी रिया पिल्लई से कि जो कि ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। अभी वह मान्यता दत्त के साथ अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे है।

3. विधु विनोद चोपड़ा

विधु विनोद चोपड़ा को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन निर्देशक माना जाता है। इन्होंने भी तीन शादियां की हैं। पहली शादी रेणु शैलजा, दूसरी शबनम सुखदेव और अभी हाल ही में अनुपमा चोपड़ा के साथ उनकी शादी की खबरें मीडिया हाउसेस में आई थी।

4. करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर को टीवी शो का सबसे बेहतरीन एक्टर माना जाता है उन्होंने अपनी पहली शादी अपने को एक्टर श्रद्धा निगम के साथ की थी और दूसरी शादी जेनिफर विंगेट के साथ की थी जो कि ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी ,अभी करण अपना वैवाहिक जीवन बिपाशा बसु के साथ खुशहाल तरीके से व्यतीत कर रहे हैं।

5. कमल हसन

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता माने जाने वाले कमल हसन ने भी दो शादियां की हैं उनकी पहली शादी गायिका वाणी गणपति से हुई थी। और यह रिश्ता 10 साल तक चला था लेकिन वह बाद में अलग हुए थे इसके बाद उन्होंने शादी सारिका के साथ की और आज वह एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

6 कबीर बेदी

कबीर बेदी को बॉलीवुड का सबसे रंगीन मिजाज एक्टर माना जाता है जो कि अपनी बुलंद आवाज के लिए काफी फेमस हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि कबीर बेदी ने चार चार शादियां की हैं। पहली शादी एक बंगाली डांसर से, दूसरी शादी फैशन डिजाइनर से और तीसरी शादी निककी से लेकिन यह सब शादियां ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। अभी वह अपना वैवाहिक जीवन परवीन दुसंज के साथ व्यतीत कर रहे हैं।

7. किशोर कुमार

60 से 80 के दशक के मशहूर गायक किशोर कुमार के गीत आज भी उनके फैंस के कानों में खनक रहे हैं। किशोर कुमार ने अपने करियर में कुल 4 शादियां की हैं लेकिन वह शादियां ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी। उन्होंने पहली शादी रूमा गुहा से, दूसरी शादी मधुबाला से ,तीसरी शादी योगिता से और चौथी चार शादी लीना चंदावरकर के साथ की।

8. नीलिमा अज़ीम

नीलिमा अज़ीम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की मां है । इन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कुल 3 शादियां की हैं। पहली शादी शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर के साथ की है। यह ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी राजेश खट्टर के साथ कि वह भी ज्यादा दिन तक सफल नहीं हो सकी और तीसरी शादी राजा अली खान के साथ की वह भी असफल रही।
Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *