11 बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने खुद को बनाया, ‘फैट टू फिट

बॉलीवुड के स्टार्स अक्सर अपनी लुक को लेकर चर्चा में रहते है। वे हमेशा कैमरों से घिरे रहते है। यही वजह है की बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने लुक पर मेहनत करते है।

बॉलीवुड में हर कोई फिट रहना चाहता है। आज हम उन सितारों के बारे में जानेंगे जिन्होंने खुद को फैट से फिट बनाया है।

1. सोनम कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड की ग्लैमरस और गुड लुकिंग एक्ट्रेस में से एक है। सावरिया से अपनी करियर की शुरुआत करने वाली सोनम का वजन 86 kg था। बाद में फिल्म सावरिया के लिए उन्होंने 30 kg वजन कम किया।

2. भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर इस दौर की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में सुमार है। अपनी डेब्यू फिल्म में करैक्टर की मांग को देखते हुए भूमि ने 72 किलो वजन बढ़ाया।

फिल्म सुपरहिट रही, फिल्म के रिलीज के बाद भूमि ने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफार्म किया उन्होंने कुल 27 किलो वजन कुछ महीनों में ही कम किया।

3. आलिया भट्ट

‘स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने डेब्यू करने से पहले 16 किलो वजन घटाया था।

4. सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड डेब्यू से पहले सोनाक्षी सिन्हा लगभग 90 kg की थी। फिल्म दबंग में सलमान के अपोजिट दिखने के लिए सोनाक्षी को 30 kg वजन कम करना पड़ा था।

5.परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में आने से पहले गोल-मटोल लड़की हुआ करती थी। मगर समय के साथ उन्होंने काफी वजन कम किया।

6. जरीन खान

जरीन खान ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया उससे पहले उनका वजन 100 किलो था। फिल्मों में आने के बाद भी वजन के कारण उनकी आलोचना हुई थी। लेकिन कुछ ही वर्षो में उन्होंने अपना वजन 100 से 57 किलो तक कम कर लिया।

7.करीना कपूर

जीरो फिगर तक पहुंचने वाली करीना कपूर भी एक टाइम में मोटी हुआ करती थी। लेकिन उन्होंने अपना वजन कम किया और जीरो फिगर बनाकर बन गयी बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल।

8. अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीरें किसी को भी हैरान कर सकती है। बता दे की डेब्यू से पहले अर्जुन का वजन करीब 130 किलो था।

हालांकि, उन्होंने फिल्मों के लिए अपना सारा अतिरिक्त वजन कम कर लिया। अभिनेता ने कुछ वर्षो के भीतर कुछ 50 किलो वजन कम किया।

9. अदनान सामी

अदनान सामी अपने वजन के कारण कस्टम-मेड व्हीलचेयर से यात्रा करते थे। 2007 से पहले उनका वजन 206 किलो था। मगर 2007 में उन्होंने एक साल में लगभग 130 किलो वजन कम करके सभी को हैरान कर दिया।

10.सारा अली खान 

सारा अली खान को पालीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और हॉर्मोनल डिसऑर्डर के कारण वजन कम करना मुश्किल हो गया था।

डेब्यू से पहले उनका वजन 96 किलो था। हालांकि इसके बाद उन्होंने काफी मेहनत की और अपना वजन कम किया और आज वे बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक है।

11. राम कपूर  

2019 में राम कपूर ने एक मिरर सेल्फी शेयर की थी जिसमें उन्होंने फैट से फिट होने का अपना फिजिकल ट्रांसफार्मेशन दिखाया था। अपनी ट्रांसफार्मेशन का श्रेय वे सही डाइट और वर्कआउट को देते है।

Sumit Sharma
Sumit Sharma
Articles: 244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *